सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जाग तुझको दूर जाना - महादेवी वर्मा

चिर सजग आँखें उनींदी आज कैसा व्यस्त बाना!
जाग तुझको दूर जाना!

अचल हिमगिरि के हॄदय में आज चाहे कम्प हो ले!
या प्रलय के आँसुओं में मौन अलसित व्योम रो ले;

आज पी आलोक को डोले तिमिर की घोर छाया
जागकर विद्युत-शिखाओं में निठुर तूफान बोले ।

पर तुझे है नाश पथ पर चिन्ह अपने छोड़ आना!
जाग तुझको दूर जाना!


बाँध लेंगे क्या तुझे यह मोम के बंधन सजीले?
पंथ की बाधा बनेंगे तितलियों के पर रंगीले?

विश्व का क्रंदन भुला देगी मधुप की मधुर गुनगुन,
क्या डुबो देंगे तुझे यह फूल के दल ओस-गीले?

तू न अपनी छाँह को अपने लिये कारा बनाना!
जाग तुझको दूर जाना!


वज्र का उर एक छोटे अश्रु-कण में धो गलाया,
दे किसे जीवन-सुधा दो घूँट मदिरा माँग लाया!

सो गई आँधी मलय की वात का उपधान ले क्या?
विश्व का अभिशाप क्या चिर नींद बनकर पास आया?

अमरता-सुत चाहता क्यों मृत्यु को उर में बसाना?
जाग तुझको दूर जाना!


कह न ठंढी साँस में अब भूल वह जलती कहानी,
आग हो उर में तभी दृग में सजेगा आज पानी;

हार भी तेरी बनेगी माननी जय की पताका,
राख क्षणिक पतंग की है अमर दीपक की निशानी!

है तुझे अंगार-शय्या पर मृदुल कलियाँ बिछाना!
जाग तुझको दूर जाना!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूगोल की तकनीकें । (Techniques of Geography)

तकनीक       के रूप में स्थानिक अंतर्संबंधों इस सारक विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण हैं, नक्शे एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं । क्लासिकल मानचित्रोग्राफी को भौगोलिक विश्लेषण, कंप्यूटर आधारित भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के लिए और अधिक आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़ा गया है। अपने अध्ययन में, भूगर्भकारियों ने चार सम्बन्धित दृष्टिकोण का उपयोग किया है: व्यवस्थित - श्रेणियों में भौगोलिक ज्ञान समूह, जिन्हें विश्व स्तर पर खोजा जा सकता है। क्षेत्रीय - ग्रह पर विशिष्ट क्षेत्र या स्थान के लिए श्रेणियों के बीच व्यवस्थित संबंधों की जांच करता है। वर्णनात्मक - बस सुविधाओं और आबादी के स्थान निर्दिष्ट करता है। विश्लेषणात्मक - हम एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुविधाओं और आबादी क्यों खोजते हैं। नक्शानवीसी (कार्टोग्राफी)  : (न्यूजीलैंड के जेम्स कुक के 1770 चार्ट)              नक्शानुमति अमूर्त प्रतीकों (मानचित्र बनाने) के साथ पृथ्वी की सतह के प्रतिनिधित्व का अध्ययन करती है। हालांकि भूगोल के अन्य उप-विषयों अपने विश्लेषणों को प्रस्तुत कर...

भूगोल का इतिहास (History of Geography)

भूगोल का इतिहास सबसे पुराने ज्ञात विश्व मानचित्र 9 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में प्राचीन बाबुल से प्रा प्त हैं। सबसे अच्छी बेबीलोनियाई दुनिया का नक्शा, हालांकि, इमागो मुंडी 600 ईसा पूर्व है। Eckhard Unger द्वारा पुनर्निर्मित के रूप में नक्शा बेबीलोन, आश्रय, उर्मर्टु और कई शहरों को देखने वाले एक परिपत्र भूमि के चारों ओर से घिरा हुआ है, के बदले में "कड़वा नदी" (ओशिनस) से घिरा हुआ है, जिसमें से सात द्वीपों के आसपास इसकी व्यवस्था है एक सात-पॉइंट स्टार बनाने के लिए साथ में छपाए हुए सागर के परे सात बाहरी क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है। उनमें से पांच का विवरण बच गया है। इमागो मुंडी के विपरीत, 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व के एक पूर्ववर्ती बेबीलोनियाई विश्व मानचित्र ने बाबुल को दुनिया के केंद्र से उत्तर में बताया, हालांकि यह निश्चित नहीं है कि उस केंद्र का प्रतिनिधित्व किसने किया था। अनएक्सिमेन्डर ( c । 610 ईसा पूर्व -545 ईसा पूर्व) के विचार: बाद में ग्रीक लेखकों द्वारा भूगोल के सच्चे संस्थापक के रूप में माना जाता है, उनके उत्तराधिकारी द्वारा उद्धृत टुकड़ों के माध्यम से हमारे पास आते...

भूगोल (Geography)

भूगोल (ग्रीक γεωγραφία, भौगोलिक, शब्दशः "पृथ्वी विवरण" से) भूमि के अध्ययन, सुविधाओं, निवासियों और पृथ्वी की घटनाओं के लिए समर्पित विज्ञान का एक क्षेत्र है। पहला शब्द "γεωγραφία" शब्द का उपयोग करने वाला व्यक्ति था Eratosthenes (276-1 9 4 ईसा पूर्व)। भूगोल एक सर्व-शामिल अनुशासन है जो पृथ्वी और इसकी मानव और प्राकृतिक जटिलताओं को समझने की कोशिश करता है, न कि केवल वस्तुओं पर, लेकिन वे कैसे बदल गए हैं और कैसे हो सकते हैं। भूगोल अक्सर मानव भूगोल और भौगोलिक भूगोल की दो शाखाओं के संदर्भ में परिभाषित किया गया है। मानव भूगोल लोगों और उनके समुदायों, संस्कृतियों, अर्थव्यवस्थाओं के अध्ययन और जगह और स्थान के साथ और उनके संबंधों का अध्ययन करके पर्यावरण के साथ बातचीत का अध्ययन करती है। भौगोलिक भूगोल पर्यावरण, जल-जल क्षेत्र, जीवमंडल और भौगोलिक क्षेत्र जैसे प्राकृतिक वातावरण में प्रक्रियाओं और पैटर्न के अध्ययन के साथ संबंधित है। भौगोलिक अनुसंधान में चार ऐतिहासिक परंपराएं हैं: प्राकृतिक और मानवीय घटनाओं के स्थानिक विश्लेषण, स्थानों और क्षेत्रों के क्षेत्र के अध्ययन, मानव-भूमि...