सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi nav varsh

भारतीय नव वर्ष

संपादित करें

भारत के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है। प्रायः ये तिथि मार्च और अप्रैल के महीने में पड़ती है। पंजाब में नया साल बैशाखी नाम से १३ अप्रैल को मनाई जाती है। सिख नानकशाही कैलंडर के अनुसार १४ मार्च होला मोहल्ला नया साल होता है। इसी तिथि के आसपास बंगाली तथा तमिळ नव वर्ष भी आता है। तेलगु नया साल मार्च-अप्रैल के बीच आता है। आंध्रप्रदेश में इसे उगादी (युगादि=युग+आदि का अपभ्रंश) के रूप में मनाते हैं। यह चैत्र महीने का पहला दिन होता है। तमिल नया साल विशु १३ या १४ अप्रैल को तमिलनाडु और केरल में मनाया जाता है। तमिलनाडु में पोंगल १५ जनवरी को नए साल के रूप में आधिकारिक तौर पर भी मनाया जाता है। कश्मीरी कैलेंडर नवरेह१९ मार्च को होता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में मार्च-अप्रैल के महीने में मनाया जाता है, कन्नड नया वर्ष उगाडी कर्नाटक के लोग चैत्र माह के पहले दिन को मनाते हैं, सिंधी उत्सव चेटी चंड, उगाड़ी और गुड़ी पड़वा एक ही दिन मनाया जाता है। मदुरै में चित्रैय महीने में चित्रैय तिरूविजा नए साल के रूप में मनाया जाता है। मारवाड़ी नया साल दीपावली के दिन होता है। गुजरातीनया साल दीपावली के दूसरे दिन होता है। इस दिन जैन धर्म का नववर्ष भी होता है।लेकिन यह व्यापक नहीं है। अक्टूबर या नवंबर में आती है। बंगाली नया साल पोहेला बैसाखी १४ या १५ अप्रैल को आता है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में इसी दिन नया साल होता है।[2]
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक महत्व :
1) इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की।
2) सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य स्थापित किया। इन्हीं के नाम पर विक्रमी संवत् का पहला दिन प्रारंभ होता है।
3) प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का दिन यही है।
4) शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात् नवरात्र का पहला दिन यही है।
5) सिखो के द्वितीय गुरू श्री अंगद देव जी का जन्म दिवस है।
6) स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन आर्य समाज की स्थापना की एवं कृणवंतो विश्वमआर्यम का संदेश दिया।
7) सिंध प्रान्त के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरूणावतार भगवान झूलेलाल इसी दिन प्रगट हुए।
8) राजा विक्रमादित्य की भांति शालिवाहन ने हूणों को परास्त कर दक्षिण भारत में श्रेष्ठतम राज्य स्थापित करने हेतु यही दिन चुना। विक्रम संवत की स्थापना की ।
9) युधिष्ठिर का राज्यभिषेक भी इसी दिन हुआ।
10) संघ संस्थापक प.पू.डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन।
11) महर्षि गौतम जयंती

भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक महत्व :
1) वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है जो उल्लास, उमंग, खुशी तथा चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरी होती है।
2) फसल पकने का प्रारंभ यानि किसान की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है।
3) नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं अर्थात् किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के लिये यह शुभ मुहूर्त होता है।
भारतीय नववर्ष कैसे मनाएँ :
1) हम परस्पर एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दें। पत्रक बांटें , झंडे, बैनर....आदि लगावे ।
2) आपने परिचित मित्रों, रिश्तेदारों को नववर्ष के शुभ संदेश भेजें।
3) इस मांगलिक अवसर पर अपने-अपने घरों पर भगवा पताका फेहराएँ।
4) आपने घरों के द्वार, आम के पत्तों की वंदनवार से सजाएँ।
5) घरों एवं धार्मिक स्थलों की सफाई कर रंगोली तथा फूलों से सजाएँ।
6) इस अवसर पर होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लें अथवा कार्यक्रमों का आयोजन करें।
7) प्रतिष्ठानों की सज्जा एवं प्रतियोगिता करें। झंडी और फरियों से सज्जा करें।
8) इस दिन के महत्वपूर्ण देवताओं, महापुरुषों से सम्बंधित प्रश्न मंच के आयोजन करें।
9) वाहन रैली, कलश यात्रा, विशाल शोभा यात्राएं कवि सम्मेलन, भजन संध्या , महाआरती आदि का आयोजन करें।
10) चिकित्सालय, गौशाला में सेवा, रक्तदान जैसे कार्यक्रम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूगोल की तकनीकें । (Techniques of Geography)

तकनीक       के रूप में स्थानिक अंतर्संबंधों इस सारक विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण हैं, नक्शे एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं । क्लासिकल मानचित्रोग्राफी को भौगोलिक विश्लेषण, कंप्यूटर आधारित भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के लिए और अधिक आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़ा गया है। अपने अध्ययन में, भूगर्भकारियों ने चार सम्बन्धित दृष्टिकोण का उपयोग किया है: व्यवस्थित - श्रेणियों में भौगोलिक ज्ञान समूह, जिन्हें विश्व स्तर पर खोजा जा सकता है। क्षेत्रीय - ग्रह पर विशिष्ट क्षेत्र या स्थान के लिए श्रेणियों के बीच व्यवस्थित संबंधों की जांच करता है। वर्णनात्मक - बस सुविधाओं और आबादी के स्थान निर्दिष्ट करता है। विश्लेषणात्मक - हम एक विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र में सुविधाओं और आबादी क्यों खोजते हैं। नक्शानवीसी (कार्टोग्राफी)  : (न्यूजीलैंड के जेम्स कुक के 1770 चार्ट)              नक्शानुमति अमूर्त प्रतीकों (मानचित्र बनाने) के साथ पृथ्वी की सतह के प्रतिनिधित्व का अध्ययन करती है। हालांकि भूगोल के अन्य उप-विषयों अपने विश्लेषणों को प्रस्तुत कर...

भूगोल का इतिहास (History of Geography)

भूगोल का इतिहास सबसे पुराने ज्ञात विश्व मानचित्र 9 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में प्राचीन बाबुल से प्रा प्त हैं। सबसे अच्छी बेबीलोनियाई दुनिया का नक्शा, हालांकि, इमागो मुंडी 600 ईसा पूर्व है। Eckhard Unger द्वारा पुनर्निर्मित के रूप में नक्शा बेबीलोन, आश्रय, उर्मर्टु और कई शहरों को देखने वाले एक परिपत्र भूमि के चारों ओर से घिरा हुआ है, के बदले में "कड़वा नदी" (ओशिनस) से घिरा हुआ है, जिसमें से सात द्वीपों के आसपास इसकी व्यवस्था है एक सात-पॉइंट स्टार बनाने के लिए साथ में छपाए हुए सागर के परे सात बाहरी क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है। उनमें से पांच का विवरण बच गया है। इमागो मुंडी के विपरीत, 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व के एक पूर्ववर्ती बेबीलोनियाई विश्व मानचित्र ने बाबुल को दुनिया के केंद्र से उत्तर में बताया, हालांकि यह निश्चित नहीं है कि उस केंद्र का प्रतिनिधित्व किसने किया था। अनएक्सिमेन्डर ( c । 610 ईसा पूर्व -545 ईसा पूर्व) के विचार: बाद में ग्रीक लेखकों द्वारा भूगोल के सच्चे संस्थापक के रूप में माना जाता है, उनके उत्तराधिकारी द्वारा उद्धृत टुकड़ों के माध्यम से हमारे पास आते...

भूगोल (Geography)

भूगोल (ग्रीक γεωγραφία, भौगोलिक, शब्दशः "पृथ्वी विवरण" से) भूमि के अध्ययन, सुविधाओं, निवासियों और पृथ्वी की घटनाओं के लिए समर्पित विज्ञान का एक क्षेत्र है। पहला शब्द "γεωγραφία" शब्द का उपयोग करने वाला व्यक्ति था Eratosthenes (276-1 9 4 ईसा पूर्व)। भूगोल एक सर्व-शामिल अनुशासन है जो पृथ्वी और इसकी मानव और प्राकृतिक जटिलताओं को समझने की कोशिश करता है, न कि केवल वस्तुओं पर, लेकिन वे कैसे बदल गए हैं और कैसे हो सकते हैं। भूगोल अक्सर मानव भूगोल और भौगोलिक भूगोल की दो शाखाओं के संदर्भ में परिभाषित किया गया है। मानव भूगोल लोगों और उनके समुदायों, संस्कृतियों, अर्थव्यवस्थाओं के अध्ययन और जगह और स्थान के साथ और उनके संबंधों का अध्ययन करके पर्यावरण के साथ बातचीत का अध्ययन करती है। भौगोलिक भूगोल पर्यावरण, जल-जल क्षेत्र, जीवमंडल और भौगोलिक क्षेत्र जैसे प्राकृतिक वातावरण में प्रक्रियाओं और पैटर्न के अध्ययन के साथ संबंधित है। भौगोलिक अनुसंधान में चार ऐतिहासिक परंपराएं हैं: प्राकृतिक और मानवीय घटनाओं के स्थानिक विश्लेषण, स्थानों और क्षेत्रों के क्षेत्र के अध्ययन, मानव-भूमि...